बोकारो, जनवरी 31 -- मध्य विद्यालय पोलकिरी में फ्रैंडस इन युनिफार्म प्रोग्राम के तहत ओपी प्रभारी भोजूडीह कुंदन कुमार ने बच्चों को 112 नंबर पर डायल करने,साइबर अपराध के साथ साथ साइबर डेस्क नंबर 1932,ट्रैफिक नियम,पोक्सो एक्ट,नशा के विरूद्य अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। ओपी प्रभारी ने सरकार स्तर से संचालित जनपयोगी,जनसहयोगी कार्यकम में पुलिस के सहयोग का स्वरूप ,समाज की भागीदारी समेत एक एक बिषय पर बारिकी से बतलाया गया। हांलाकि बच्चों ने प्रभारी से विस्तृत जानकारी के लिए सवाल भी पूछा जिसका जबाब ओपी प्रभारी ने दिया। मौके पर छात्र छात्राओं,शिक्षक के अलावे अभिभावकगण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...