बुलंदशहर, सितम्बर 9 -- नगर के एमएस इंटर कॉलेज के दो छात्रों का मंडल स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में चयनित होने पर उनके परिवार, विद्यालय में खुशी की लहर है। कोच मुकेश कुमार शर्मा व खेल प्रभारी नगेंद्रवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को नगर के अग्रसेन इंटर कॉलेज में 69वीं माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय कुराश प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता में उनके विद्यालय के छात्र चिंटू यादव व छात्रा अनुष्का पंडित ने गोल्ड मेडल जीता। बताया कि दोनों खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर कॉलेज के मैनेजर नितिन भटनागर ने चिंटू यादव, अनुष्का पंडित को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वही छात्रों की सफलता के लिए उन्होंने शिक्षकों को भी बधाई दी। कोच मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी 19 सितंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.