सहारनपुर, फरवरी 11 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इंटर्नशिप का शुभारंभ किया गया। विश्विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर विमला वाई ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की इंटर्नशिप छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती है। इंटर्नशिप कार्यक्रम विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ साथ व्यवहारिक समझ प्रदान करेगा तथा विश्वविद्यालय निरंतर ऐसे अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, जो छात्रों को आत्मनिर्भर एवं रोजगारोन्मुख बनाने में सहायक होंगे। यह अनुभव विद्यार्थियों के करियर निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए उन्हें तैयार करेगा। इंटर्नशिप के माध्यम से छात्र स्मार्ट सिटी की विभिन्न गतिविधियों जैसे शहरी वि...