सहारनपुर, अक्टूबर 9 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल, एकेडमिक ब्लॉक में बुधवार को समस्त विज्ञान संकाय के तत्वावधान में स्कूल ऑफ ज़ूलॉजी एवं स्कूल ऑफ केमिस्ट्री द्वारा संयुक्त रूप से विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और अनुसंधान के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. विमला वाई ने विद्यार्थियों को जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन तथा अनुसंधान के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। पहले सत्र में ज़ूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (देहरादून) के हेड डॉ. गौरव शर्मा ने "भारत में वन्य जीव विविधता एवं संरक्षण" विषय पर विशिष्ट व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भारत की जैव विविधता द...