सहारनपुर, फरवरी 3 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 के परिप्रेक्ष्य में विश्वविद्यालय के विकास एवं विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी गतिविधियों का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए संभावित परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। कुलाधिपति एवं राज्यपाल के निर्देशानुसार तथा कुलपति प्रो. वाई. विमला की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया गया कि प्रस्तावों को समेकित कर एक विस्तृत कार्ययोजना बनाकर शासन और भारत सरकार को भेजा जाएगा, ताकि बजट प्रावधानों का अधिकतम लाभ विश्वविद्यालय और क्षेत्रीय विकास के लिए मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.