सहारनपुर, फरवरी 10 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने स्नातक व परास्नातक विषम सेमेस्टर दिसंबर 2025 की प्रयोगात्मक, मौखिकी और आंतरिक परीक्षाओं के अंक अपलोड न करने वाले महाविद्यालयों पर सख्त रुख अपना लिया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 13 फरवरी तक हर हाल में अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जाएं, अन्यथा संबंधित कॉलेजों के परीक्षा परिणाम रोक दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व में 5 फरवरी तक अंक अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कई महाविद्यालयों ने लापरवाही बरती। विश्वविद्यालय ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए अंतिम अवसर दिया है। प्रशासन ने साफ किया है कि 13 फरवरी के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। जिन महाविद्यालयों के अंक अपलोड नहीं होंगे, उनका परिणाम जारी नहीं किया जाएगा, जबकि श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.