सहारनपुर, फरवरी 28 -- गुरुवार को बसेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते हुए भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि घाटे में चल रही कृषि को उबारने को एमएसपी कानून जरूरी है। किसान कर्ज में डूबकर आत्महत्या कर रहा है, ऐसे में सरकार किसानों का ऋण माफ कर इन्हें जीवन दान दे सकती है। राजस्व विभाग चक रोड को खुर्द-बुर्द करने के नाम पर व विद्युत विभाग एफआईआर करने के नाम पर किसानों का शोषण करने में लगा है। प्रदेश प्रभारी रविंद्र त्यागी ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। गन्ना तोल केंद्रों पर लगातार घटतौली हो रही है। महेंद्र त्यागी, सतीश प्रधान, रोबिन त्यागी, मोहित त्यागी, शंकर त्यागी, अनिल कुमार, नवनीत, सर्वेश शर्मा, शहजादी, सुनीता, निखिल त्यागी, रियाज अहमद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.