पलामू, नवम्बर 2 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के बैंकों ने एमएसएमई सेक्टर के लिए वित्तिय वर्ष 2025-26 में प्राप्त लक्ष्य 65,739 लाख रुपये के विरुद्ध अबतक 49,859 लाख रुपये का लोन स्वीकृत किया है। दूसरी तरफ कृषि क्षेत्र के लिए चालू वित्त वर्ष में लोन एडभांस के निमित निर्धारित लक्ष्य 1,70,493 लाख रुपये के विरुद्ध 29,794 लाख रुपये ऋण की स्वीकृति दी है। यह क्रमश: 75.84% और 17.47 प्रतिशत है। पलामू के उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में वित्त वर्ष 2025-26 के सितंबर तिमाही की जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक में साख योजनाओं के लक्ष्य और उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए उक्त स्थिति को पकड़ा। उन्होंने सभी बैंकों को लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि हर सेक्टर में हासिल करने का निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.