लखनऊ, जनवरी 8 -- यूपी सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम के तहत एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो और वॉलमार्ट इंक के बीच गुरुवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू का उद्देश्य एमएसएमई को डिजिटल सशक्तिकरण, ई-कॉमर्स रेडीनेस, पैकेजिंग, गुणवत्ता, प्रमाणीकरण और बाजार पहुंच के क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करना है। यह समझौता तीन साल तक प्रभावी रहेगा और इसे आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकता है। वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम के तहत, उद्यमियों को निशुल्क प्रशिक्षण और मेंटरशिप दी जाएगी, ताकि वे घरेलू और सीमा-पार ई-कॉमर्स व्यापार में भाग ले सकें। उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन नीति 2025-30 ई-कॉमर्स निर्यात पर विशेष जोर देती है, जिसमें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर पहली बार लिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.