जमशेदपुर, फरवरी 11 -- पूर्वी राज्यों में काम कर रही एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों) को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) ने सीआईआई (भारतीय उद्योग परिसंघ) के साथ मिलकर इन्वेस्टमेंट यात्रा शुरू की है। इस क्रम में मंगलवार को जमशेदपुर के एक होटल में यहां के एमएसएमई संचालकों का जुटान हुआ। कार्यक्रम में उद्योगों को उनके व्यवसाय को ऊंचाई तक ले जाने और खुद के आईपीओ लाकर पूंजी अर्जन करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता के रूप में एनएसई के चीफ रेगुलेटरी ऑफिसर अंकित शर्मा मौजूद थे। उनके अनुसार, जमशेदपुर के एमएसएमई अपना आईपीओ लाने में सक्षम हैं और इसके लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि एनएसई में अब तक 710 कंपनियों की सफल लिस्टिंग हुई है और कैपिटल मार्केट को रुकावट नहीं बल्कि आगे बढ़ने का संसाध...