देवरिया, सितम्बर 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को लोक निर्माण विभाग डाक बंगले पर हुई। इसमें सर्वसम्मति से विधान परिषद सदस्य रतनपाल सिंह को संगठन का प्रदेश संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान एमएलसी सिंह ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करता रहा हूं और करता रहूंगा। योगी सरकार ने प्रदेश में व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी समाज की ताक़त को संगठित करने और उन्हें राजनीतिक अधिकार दिलाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी भोला अग्रहरि, संगठन महामंत्री अंकित मोदी, प्रदेश महामंत्री राजू अग्रवाल, जवाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.