बलिया, सितम्बर 12 -- बलिया, संवाददाता। विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू की मां शकुंतला सिंह का गुरुवार की रात शहर के कासिम बाजार स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 82 वर्ष की थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक संवेदना प्रकट करने वालों का शुक्रवार की सुबह से ही तांता लग गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के सदस्यों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया। अंतिम संस्कार गंगा नदी के पचरुखिया घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र आलोक सिंह ने दी। स्व. शकुंतला सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के भतीजे स्व. गिरिजाशंकर सिंह की पत्नी थीं। वह आजीवन सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं। हिसं रसड़ा के अनुसार देवस्थली विद्यापीठ (संवरा) के अध्यक्ष एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू की मां के निधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.