देवरिया, फरवरी 11 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गौरीबाजार सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन लगाने को विधान परिषद सदस्य ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। प्रमुख सचिव, विधान सभा को मंगलवार को लिखे पत्र में विधान परिषद सदस्य डा. रतनपाल सिंह, डा. जय पाल सिंह 'व्यस्त' ने बताया है कि गौरीबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनपद का प्रथम आकांक्षात्मक स्वास्थ्य केन्द्र है एंव प्रदेश का दूसरा डिजिटल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र है। लेकिन वर्तमान में यहां पर मरीजों की सबसे बड़ी समस्या अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन न होने के कारण होती है। मरीजों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण गरीब व असहाय लोगों को अधिक धनराशि देकर प्राईवेट पैथालोजी का सहारा लेना पड़ता। जिससे आम जनमानस को आए दिन समस्या का सामना करना पड़ता है। गरीब जनता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.