मधुबनी, फरवरी 23 -- मधुबनी। एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने बिहार विधान परिषद में तारांकित प्रश्न के माध्यम से मधुबनी व दरभंगा जिला को संशोधित भूकंपीय जोनिंग के तहत उच्चतम भूकंपीय जोन 6 में शामिल किए जाने के विषय को प्रमुखता से उठाया। सरकारी भवनों का निर्माण भूकंपीय मानकों के अनुसार कराने का अनुरोध किया। उन्होंने मधुबनी जैसे अति संवेदनशील क्षेत्र में स्थायी भूकंपीय वेधशाला की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि वैज्ञानिक निगरानी, त्वरित चेतावनी और शोध कार्य को बल मिल सके। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा यह स्वीकार किया गया कि दरभंगा एवं मधुबनी को उच्चतम भूकंपीय जोन 6 में रखा गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि सरकारी भवनों का निर्माण निर्धारित भूकंपीय मानकों के अनुरूप किया जाएगा तथा बहुमंजिली भवनों का भूकंपीय ऑडिट भी कराया जा रहा है। उन्होंने...