हरदोई, फरवरी 8 -- कछौना, संवाददाता। स्नातक एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने केन्द्र सरकार से तेरवा दहिगवां में स्टेडियम बनवाने की मांग उठाई है। ग्राम पंचायत में पहले से ही स्टेडियम की भूमि भी उपलब्ध है। ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का उचित प्लेटफार्म उपलब्ध हो सके इस ओर स्नातक विधान परिषद सदस्य इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने सार्थक कदम उठाए हैं। स्थानीय विकास खण्ड के तहत अपने पैतृक गांव तेरवा दहिगवां में स्टेडियम निर्माण को लेकर एमएलसी ने भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान एमएलसी अवनीश ने यहाँ स्टेडियम निर्माण सबंधी राज्य सरकार के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए आगणन धनराशि को स्वीकृति प्रदान करने की मांग रखी है। एमएलसी अवनीश ने बताया खेलो इंडिया योजना के तहत यहाँ स्टेडि...