पूर्णिया, जनवरी 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे सब जूनियर लीग मुकाबले में एमएमएमसीसी सब जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएमएमसीसी सब जूनियर ने 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाया। टिम से अंशु ने आकर्षक बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंद में 100 रन बनाए। आनंद ने 22 रनों का योगदान दिया। वहीं अतिरिक्त में 25 रनों का योगदान रहा। गैलेक्सी सब जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए कोमल ने 2, भागश्री और सचिन ने 1-1 विकेट लिया। वहीं 173 रनों का पीछा करने उतरी गैलेक्सी सब जूनियर निर्धारित 21 ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 76 रन ही बना सकी। एमएमएमसीसी सब जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋषभ, महादेव, अर्पित ने 2-2 विकेट लिए, अंशु कृति और अंकित ने 1-1 विकेट लिया। निर्णायक ...