गाज़ियाबाद, जनवरी 12 -- - हर साल सीटों के मुकाबले कई गुना आवेदन होने से हजारों छात्रों को नहीं मिल पाता दाखिला गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। एमएमएच कॉलेज में छात्रों ने स्नातक के विभिन्न विषयों में सीट बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में एनएसयूआई ने सोमवार को छात्रों के साथ कॉलेज प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने मांग की है कि नया सत्र शुरू होने से पहले सीट बढ़ाई जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को दाखिला मिल सके। एनएसयूआई का कहना है कि एमएमएच जिले का प्रतिष्ठित राजकीय कॉलेज है और छात्रों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। कम फीस और नामी कॉलेज होने के चलते यहां हर साल बड़ी तादाद में छात्र दाखिले के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन सभी छात्रों को यहां दाखिला नहीं मिल पाता। एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष देवा राजपूत ने बताया कि एमएमएच कॉलेज में स्नात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.