प्रयागराज, जनवरी 11 -- एमएनएनआईटी का वैश्विक पुरा छात्र सम्मेलन 21 और 22 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसका निर्णय एमएनएनआईटी एल्युमिनाई एसोसिएशन (एमएए) के सत्र 2025-26 की पहली कार्यकारी समिति बैठक में शनिवार को लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. अवनीश कुमार दुबे ने की। सम्मेलन के दौरान 1966, 1976 और 2001 बैच क्रमशः अपनी डायमंड, गोल्डन और सिल्वर जुबली मनाएंगे। विशेष रूप से 1976 बैच के पुरा छात्र 'दोस्ती के 50 वर्ष' का उत्सव मनाएंगे। प्रो. दुबे ने बताया कि वैश्विक सम्मेलन के अलावा भारत और विदेशों के विभिन्न शहरों में भी पुरा छात्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिससे अलग-अलग क्षेत्रों में रह रहे एल्युमिनाई से संपर्क और मजबूत हो सके। इसी बैठक में डिस्टिंग्विश्ड एल्युमिनाई अवॉर्ड्स का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। नामांकन की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.