भागलपुर, दिसम्बर 22 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में एमएड नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। मारवाड़ी कॉलेज केंद्र पर आयोजित परीक्षा समय से शुरू होकर समय से समाप्त हुई। किसी तरह के कदाचार और गड़बड़ी की शिकायत प्रबंधन को नहीं मिली। परीक्षा एक पाली में संपन्न हुई। कुल 193 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 187 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर सुबह 10.00 बजे ही परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर महिला-पुरुष परीक्षार्थियों के अलग-अलग जांच की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केंद्र में समय से विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र का पड़ताल कर प्रवेश दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.