बरेली, फरवरी 23 -- स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चल रहे एम मीजल्स-रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान में अब तक बरेली प्रदेश में सबसे आगे है। जिले में 93315 बच्चों को एमआर वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि बीते 16 फरवरी से अभियान शुरू हुआ है। इसके तहत 1-5 कक्षा तक के 5 से 10 वर्ष के बच्चों को एमआर का टीका लगाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि अब तक 2168 सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के कुल 93,315 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.