बेगुसराय, अगस्त 12 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। महंत राम जीवन दास महाविद्यालय विष्णुपुर बेगूसराय में राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी 4 गर्ल्स बटालियन एवं एनसीसी 9 बिहार बटालियन की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. अमित ने कहा कि तिरंगा यात्रा भारत की एकता, देशभक्ति और साझा सपनों का एक सशक्त उत्सव है। यह यात्रा जो अक्सर स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवसरों पर आयोजित की जाती है, विभिन्न समुदायों को भारतीय तिरंगे के नीचे एकजुट करती है और युवा पीढ़ी को अपनी विरासत को समझने के लिए प्रेरित करती है। महाविद्यालय शासी निकाय के सचिव प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को जागृत करना है। भारतीय सेना के पराक्रम को मान्यता प्रदान करना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। राष्ट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.