पलामू, मई 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में 30 बेड का आकस्मिक भर्ती कक्ष गुरुवार को शुरू कर दिया गया। पहले से 20 बेड संचालित किया जा रहा था मगर सर्जरी विभाग का जीएनएम बिल्डिंग में जाने के बाद इमरजेंसी अब 30 बेड का हो गया। दुर्घटनाग्रस्त मरीज को बेड उपलब्ध कराकर एमआरएमसीएच अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने इसकी शुरुआत किया। डॉ अजय कुमार ने मौके पर कहा कि यह अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे न सिर्फ मरीजों को सहूलियत होगी बल्कि जगह की कमी से मरीज को जूझना नहीं पड़ेगा। अब भर्ती होने वाले मरीजों के अनुपात में स्थिति बेहतर होगी और इसका लाभ जिले के सारे लोग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि 30 बेड में कुछ बेड दुर्घटनाग्रस्त लोगों के लिए आरक्षित रहेगा ताकि आपात स्थिति में अति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.