पलामू, फरवरी 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू स्वास्थ्य विभाग में डिजिटल योजना के तहत प्रथम फेज के कार्य गति में है। कार्य पूर्ण होने की कड़ी में आगामी एक महीने में सीडेक ई सुश्रुत सॉफ्टवेयर के सभी मॉड्यूल का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के जिला प्रोजेक्ट समन्वयक पवन प्रकाश ने बताया कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। वर्तमान में ओपीडी, आईपीडी रजिस्ट्रेशन, बिलिंग से संबंधित कार्य, अस्पताल अंतर्गत बेड मैनेजमेंट एवं रोगी डिस्चार्ज की पूरी विवरणी सीडेक से किया जा रहा है। शीघ्र ही स्टोर संबंधित कार्यों को भी इससे जोड़ा जाएगा। विभागीय निर्देश के आलोक में प्रथम फेज के कार्य को एक महीना में पूर्ण करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.