पलामू, मार्च 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर एसडीएम सुलोचना मीणा ने बुधवार को एमआरएमसीएच रोड स्थित जीवन रक्षक अस्पताल को सील कर दिया है। अस्पताल में गैर कानूनी तरीके से अल्ट्रासाउंड मशीन ऑपरेट किए जाने की पुष्टि होने के बाद दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान एसडीएम के साथ डीपीएम प्रदीप सिन्हा, डॉ एसके रवि और सदर अंचल पदाधिकारी अमरजीत बाल्होत्रा साथ थे। एसडीएम ने बताया गैर-प्रशिक्षित लोग जांच घर चला रहे थे। बिना डॉक्टर के केवल कंपाउंडर के भरोसे अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन किया जा रहा था। अस्पताल को सील करते हुए 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के पश्चात अग्रेत्तर कारवाई के लिए सिविल सर्जन को अनुरोध किया गया है। इधर सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.