रांची, जुलाई 4 -- रांची, संवाददाता। रांची सदर अस्पताल में शनिवार से एमआरआई की मॉक ड्रिल शुरू कर दी जाएगी। सफल मॉक ड्रिल के बाद अगले चार दिनों में सामान्य मरीजों को भी एमआरआई की सुविधा मिलने लगेगी। सुविधा की शुरुआत होने से बड़ी संख्या में मरीजों को राहत मिलेगी। बता दें कि एमआरआई वर्तमान में रांची के किसी भी सरकारी संस्थान में नहीं मिल रही है। रिम्स में पिछले चार सालों से सुविधा नहीं मिल रही है। रिम्स और सदर दोनों जगह आने वाले मरीजों को निजी केंद्रों में जाकर ही इलाज कराना होता है, जहां उनसे मनमाना पैसा वसूला जाता है। सिविल सर्जन ने बताया कि मरीजों को न्यूनतम दरों पर एमआरआई की सुविधा दी जाएगी, वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत भर्ती मरीजों की जांच नि:शुल्क की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.