मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एमआईटी में दो छात्रों के बीच हुई मारीपट में दोषी छात्रों पर ब्लैक डॉट और जुर्माने लगाया जाएगा। कॉलेज प्रशासन इसकी तैयारी कर रहा है। अनुशासन समिति में छह छात्रों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। छात्रों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा। कार्रवाई की जद में आने वाले एक छात्र पर दूसरी बार ब्लैक डॉट लगाने की तैयारी है। मामले में बुधवार को अनुशासन समिति की बैठक भी हुई। इसमें प्राचार्य, सभी विभागाध्यक्ष और एमआईटी के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि मामले में दोषी छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में छात्रों पर जुर्माना और ब्लैक डॉट लगाने की बात भी सामने आयी। हालांकि, एमआईटी प्रशासन की ओर से छात्रों पर होने वाली कार्रवाई की आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। प्राचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.