मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में गुरुवार को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स के अंतर्गत प्री-स्टैंडर्डाइजेशन एवं केस स्टडी विषय पर एक सेमिनार हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को मानक निर्माण प्रक्रिया की जानकारी देना तथा उत्पाद आधारित प्री-स्टैंडर्डाइजेशन अध्ययन एवं केस स्टडी के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। सेमिनार बाद इच्छुक विद्यार्थियों को निकटवर्ती उद्योगों में केस स्टडी करने का अवसर प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि देशभर के विभिन्न संस्थानों द्वारा किसी विशेष बीआईएस मानक पर की गई उत्कृष्ट केस स्टडी को प्रमाण-पत्र और 20 हजार प्रति छात्र की प्रोत्साहन राशि के लिए चयनित किया जा सकता है। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. एमके. झा ने इस प्रकार की शैक्षणिक पहलों की सराहना करते हुए कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.