गोरखपुर, दिसम्बर 26 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। एबीसी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई, इंटरनेट ऑफ थिंग्स आईओएटी और रोबोटिक्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी दक्षता विकसित करना था। प्लेवे से कक्षा 12वीं तक के छात्रों ने स्मार्ट रेलवे स्टेशन, स्मार्ट सिटी मॉडल, आर्मी कैंप, स्मार्ट हाउस, एसओएस रोबोट, एयर प्यूरीफायर और स्मार्ट फार्मिंग जैसे मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सुरक्षा, पर्यावरण और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की क्षमता दिखाई। दर्शकों ने उनकी प्रस्तुति और तकनीकी समझ की प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...