बरेली, नवम्बर 7 -- बरेली। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारियों और नगर निगम अधिकारियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। छात्र अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे। अधिकारियों से वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जो देखते-देखते हाथापाई में बदल गई। छात्र नेता अपने साथियों के साथ निगम अधिकारियों से अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान माहौल गरम हो गया और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इसी बीच नगर निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ठाकुर मिशनपाल सिंह भी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभालने की कोशिश की, मगर उनके बीच भी तनातनी बढ़ गई। देखते ही देखते निगम परिसर में हंगामा मच गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.