अल्मोड़ा, जनवरी 20 -- एसएसजे परिसर में मंगलवार को एबीवीपी की ओर से श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुआ बागेश्वर जिले के गजेंद्र सिंह गड़िया को श्रद्धांजलि दी गई। उनके शहीद होने पर शोक व्यक्त किया। यहां जिला संयोजक राहुल कनवाल, नगर मंत्री रोहित कुमल्टा, लकी, हिमांशु, साहिल, कशिश, प्रिया, माया, दिया, नीरज टाकुली, पंकज आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...