भागलपुर, दिसम्बर 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो कार्यकर्ताओं की जेल से रिहाई को न्याय एवं संघर्ष की जीत करार देते हुए गुरुवार को परिषद के पदाधिकारियों ने लाजपत पार्क से लेकर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय तक अभिनंदन यात्रा निकाली। लाजपत पार्क शुरू हुई ये यात्रा भामाशाह चौक, वेरायटी चौक, दवा पट्टी (एमपी द्विवेदी रोड) होते हुए तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय परिसर में आकर समाप्त हो गई। परिषद के नेताओं ने कहा कि परिषद द्वारा बीते दिनों छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा था। इसी क्रम में एक सुनियोजित साजिश के तहत परिषद के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडे व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भिजवा दिया गया। 71 दिन तक चले संघर्ष के बाद न्यायालय ने दोनों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.