हरदोई, जनवरी 13 -- कछौना। स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर एबीवीपी द्वारा युवा संगम का तीन दिवसीय आयोजन सम्पन्न हुआ। कस्बे के एक विद्यालय में आयोजित इस संगम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल हुई प्रतिभाओं को मंच पर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता संचित अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद के आदर्श जीवन पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अचल अग्रवाल समेत मुख्य वक्ता आशुतोष श्रीवास्तव ने छात्रों को आदर्श जीवन से सबंन्धित कई टिप्स दिए। इस दौरान आयोजित हुई रंगोली, मेंहदी, समान्य ज्ञान, लेखन, चित्रकला आदि अनेक प्रतियोगिताओं में सफल रहे दो दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस युवा संगम में कस्बे समेत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आये छात्रों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.