बागपत, जून 19 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रान्त का चार दिवसीय प्रान्त अभ्यास वर्ग सहारनपुर में आयोजित किया गया। जिसमें बागपत जनपद में संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। अभाविप पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रांत अध्यक्ष डॉ घनश्याम वत्स, प्रांत मंत्री गौरव गौड़ व प्रांत संगठन मंत्री तरुण सिंह ने बागपत जिले के पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें लोहड्डा गांव के अमित दीक्षित को प्रान्त छात्र विकास अभियान संयोजक बनाया। अमन गुप्ता को जिला संयोजक बनाया गया। वहीं जनता वैदिक इंटर कॉलेज के शिक्षक अनुज तोमर को जिला प्रमुख का दायित्व दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.