बेगुसराय, मई 25 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से रविवार को शहर में सकोरा अभियान की शुरुआत की गई l इसके तहत 20 स्थान पर पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था मिट्टी के पात्र में की गई l कार्यक्रम की शुरुआत जीडी कॉलेज परिसर से की गई l इसके बाद श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय, स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह शर्मा महाविद्यालय ,राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर अभियंत्रण महाविद्यालय में यह कार्यक्रम किया गया l प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि प्रतिवर्ष गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए यह अभियान चलाते हैं l इस बार इस अभियान को विहग अन्न जल कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया l आज पर्यावरण के प्रति सहानुभूति सभी की है। लेकिन हम पर्यावरण और उसके विभिन्न आयामों की चिंता बिल्कुल नहीं करते हैं l इसलिए विद्यार्थी परिषद ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.