रिषिकेष, नवम्बर 18 -- ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश परिसर श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को सभी मुख्य गेटों पर तालाबंदी की। प्रदर्शनकारियों ने छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों को परिसर में नहीं जाने दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर पुतला दहन कर कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया। दोपहर में कुलसचिव दिनेश चंद्रा के लिखित आश्वासन के बाद छात्रों ने तालाबंदी समाप्त की। ऋषिकेश परिसर में छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक भट्ट और विवि प्रतिनिधि रोहित राम के नेतृत्व में अभाविप छात्रों ने सुबह दस बजे ऋषिकेश परिसर के मुख्य गेट समेत चारों गेटों पर ताले जड़ दिए। भीतर से छात्र-छात्राओं व प्रोफेसर को बाहर निकाला गया। इसके बाद परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने छात्रसंघ अध्यक्ष और यूआर से वार्ता की, लेकिन छात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.