सहारनपुर, अगस्त 3 -- सहारनपुर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत की महानगर इकाई द्वारा महाराज सिंह कॉलेज में एडमिशन हेल्प डेस्क लगाई गई। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में आ रही समस्याओं का समाधान किया गया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर कई समस्याओं का तत्काल निवारण करवाया। इस पहल से छात्रों को समय पर सही मार्गदर्शन मिला और उन्हें राहत महसूस हुई। परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि छात्र हित में यह सेवा आगे भी जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.