नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- यूपी में अपनी सरकार होने का भ्रम पाले एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बाराबंकी में धरना प्रदर्शन किया तो पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं और जमीन पर गिराकर बलभर पीटा। इसके बाद एक्शन भी हुआ और कई पुलिस वाले सस्पेंड कर दिए गए। इस एक्शन का असर पुलिस वालों पर नहीं दिखा और गाजीपुर में भाजपाइयों को ही उसी अंदाज में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। थाने पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं को आधी रात में बिजली बंद करके लाठीचार्ज कर दिया गया। इसमें कई भाजपा कार्यकर्ता चोटिल हो गए। गुरुवार की भोर में लाठीचार्ज में घायल दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत हो गई। कार्यकर्ता की मौत से भाजपाइयों में जबरदस्त गुस्सा है। अपनी ही सरकार में इस तरह की पुलिस बर्बरता से आक्रोश देखा जा रहा है। रुकुंडीपुर गांव में भाजपा कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.