धनबाद, जनवरी 21 -- कतरास, प्रतिनिधि। छात्रहित से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कतरास कॉलेज के प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज में नियमित रूप से कक्षाओं के संचालन, कंप्यूटर लैब को शीघ्र चालू करने, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने, कॉलेज ड्रेस को अनिवार्य करने, नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत लाइब्रेरी में आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता तथा कॉलेज परिसर में समुचित साफ-सफाई व्यवस्था की मांग की। एबीवीपी ने कहा कि यदि जनवरी माह तक सभी मांगों पर ठोस एवं संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर एबीवीपी कतरास कॉलेज इकाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.