बरेली, नवम्बर 8 -- बरेली। नगर निगम में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की मनमानी और मारपीट के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मियों ने कूड़ा उठाने का काम पूरी तरह रोक दिया है, जिससे शहरभर की सड़कों पर गंदगी फैल गई है। नगर निगम से जुड़े तमाम कर्मचारी यूनियन संगठनों ने सफाई कर्मचारियों का समर्थन करते हुए निगम परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नगर निगम सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष राजकुमार समदर्शी ने बताया कि शुक्रवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ कुछ गुंडे किस्म के लोग नगर निगम दफ्तर में घुस आए और अधिकारियों-कर्मचारियों से मारपीट की। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की जाती, तब तक सफाई कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।धरना स्थल पर कर्मचारियों ने प्रशासन से ...