रांची, जून 9 -- रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (एबीकेएम) झारखंड महिला प्रकोष्ठ की ओर से अरगोड़ा स्थित शिवालय मंदिर प्रांगण में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महासभा की ओर से विभिन्न प्रकार के फलदार पोधे और फूलों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आस्था किरण, प्रदेश महिला अध्यक्ष नीतू सिन्हा, प्रदेश महामंत्री उमा सिन्हा, शिखा प्रिया,डेजी सिन्हा, पूनम वर्मा, मेघा श्रीवास्तव, प्रवीण सहाय, समीर सिन्हा, एके श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...