देवघर, जून 11 -- देवघर,प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम के साथ विश्वभर में मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियों के तहत मंगलवार को फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर में एक वेलनेस टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संस्थान के आधिकारिक इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर किया गया। यह आयोजन 10 जून से 21 जून 2025 तक होने वाली विभिन्न गतिविधियों की श्रृंखला का प्रारंभ रहा। मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में संस्थान के प्राचार्य डॉ. नृपेन्द्र सिंह लिंगवाल और सीए सुनील सुल्तानिया ने भाग लिया। इस दौरान संस्थान के प्राचार्य ने अपने संबोधन में योग को न केवल शारीरिक व्यायाम, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.