फतेहपुर, नवम्बर 10 -- विजयीपुर, संवाददाता। भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र से धान तौल बंद होने पर किसानों ने हंगामा काट दिया। मंडी पहुंचे क्षेत्रीय किसानों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उच्चाधिकारियों से पूर्व की भांति क्रय केंद्र से तौल कराए जाने की बात कही। रविवार को किशनपुर मंडी के क्षेत्रीय किसान भोला अवस्थी, राजा त्रिवेदी, राम प्रसाद, महेंद्र सिंह, शिवपूजन मिश्रा, कमल प्रसाद, अखिलेश, अतुल, रामकरन, देवेंद्र सिंह, गुरु प्रसाद, जय सिंह समेत दर्जनों किसान धान बेचने भारतीय खाद्य निगम क्रय केंद्र पहुंचे। इस वर्ष क्रय केंद्र में तौल न होने की जानकारी पर किसान मंडी पहुंच गए। जहां पर किसानों ने केंद्र से तौल बंद होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए हंगामा शुरु कर दिया। कहा कि एफसीआई के केंद्र में तौल की जाती रही है। जहां पर करीब 25 हजार कुंतल की तौल ...