पटना, अप्रैल 24 -- एफसीआई गुरुवार तक राज्य के दो हजार किसानों से गेहूं खरीद कर चुका है। इनसे 8535 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई है। गुरुवार को 2000वें किसान के रूप में पश्चिमी चंपारण जिले के मैनाटांड़ में अनुज कुमार ने एफसीई बिक्री केंद्र को 62 क्विंटल गेहूं बेचा। किसान को एफसीआई मोतिहारी के मंडल प्रबंधक रामगोपाल ने सम्मानित किया। बिहार महाप्रबंधक अमित भूषण ने किसानों से अपील की है कि वे सरकारी खरीद केंद्र पर अधिक से अधिक गेहूं बेचकर देश की खाद्य सुरक्षा का हिस्सा बनें। समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर का लाभ उठाएं। गेहूं खरीद 15 जून तक जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.