देवघर, जनवरी 29 -- देवघर। फूड क्राफ्ट संस्थान देवघर में बुधवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 12 पीएम श्री विद्यालयों के लगभग 500 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम, आतिथ्य उद्योग की कार्यप्रणाली तथा रोजगार के अवसरों से अवगत कराना था। इस दौरान संस्थान की व्याख्याता डॉ. श्वेता नृपेंद्र लिंगवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए होटल मैनेजमेंट के विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, प्रशिक्षण प्रणाली तथा भारत एवं विदेशों में उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि होटल उद्योग केवल होटल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें क्रूज लाइन, एयरलाइंस, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर, कैटरिंग, हॉस्पिटल मैनेजमेंट एवं पर्यटन उद्योग जैसे अनेक क...