पिथौरागढ़, जनवरी 25 -- एफसीआई गोदाम में 700 मीटर सड़क के लिए 5 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च किए जाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सवाल उठाए हैं। जनप्रतनिधियों व स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण का काम रुकवा दिया। मंगलवार को सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व स्थानीय लोगों की बैठक होगी,उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिथौरागढ़ के एफसीआई गोदाम में आंतरिक सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। स्थानीय पार्षद हेमा जोशी व स्थानीय लोगों ने जनता के धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रुकवाया दिया।इस दौरान हर्षित पाण्डेय,राम सिंह, त्रिलोक पांडेय, रवि पांडेय, उमेश पाण्डेय, मोहन सिंह, अजय वाल्दिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.