मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला किसान संघ के अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चौधरी ने कहा कि बजटीय प्रावधानों में छोटे और मझोले किसानों के लिए भी बहुत कुछ किया गया है। इसका असर जिले के दो लाख से अधिक निबंधित सीमांत, छोटे और मझोले किसानों पर पड़ेगा। इन बजटीय प्रावधानों के साथ उनकी आमदनी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसका सबसे अधिक लाभ उन किसानों को मिलेगा, जो किसी ना किसी किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) से जुड़े हुए हैं। साथ ही, कृषि आधारित प्रसंस्करित उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। सरकार की इस घोषणा से जिले के 100 से अधिक एफपीओ से जुड़े करीब 40 हजार किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। शेष किसानों को इसका लाभ लेने के लिए एफपीओ से जुड़ना होगा। इस योजना के तहत एफपीओ से जुड़े किसानों को सस्ते दर पर लोन की सुविधा मिलेगी, जो अधिकतम 20 हज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.