गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। किसान दिवस बैठक में कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी सभागार में हुई बैठक में एफपीओ को सशक्त बनाने, ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई पर 90 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराने, महिला किसानों की भागीदारी बढ़ाने और पशुपालकों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए पशु औषधि केंद्र स्थापित करने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने आधुनिक खेती, वैल्यू एडिशन और अनुदान योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार चलाने का भी निर्णय लिया। बुधवार को कार्यकारी मुख्य विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में करीब 65 किसानों ने प्रतिभाग कर कृषि एवं पशुपालन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में अधिकार...