धनबाद, फरवरी 22 -- डीडीसी सन्नी राज की अध्यक्षता में शनिवार को फार्मर प्रोड्यूसर्स ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) को सहायता अनुदान देने के लिए जिलास्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। डीडीसी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित फार्मर प्रोड्यूसर्स आर्गेनाइजेशन को ग्रांट योजना के तहत जिले में संचालित एफपीओ को सहायता अनुदान का प्रावधान है। एफपीओ पोर्टल पर बलियापुर कृषि उत्थान महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं गोविंदपुर किसान साथी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सहित दो आवेदन प्राप्त हुए हैं। योजना के योग्यता मापदंड के मूल्यांकन के आधार पर समिति ने गोविंदपुर किसान साथी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को ग्रांट देने का अनुमोदन किया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश, जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण, जिला पशुपालन पदाधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.