रामगढ़, जनवरी 13 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की पहल पर मंगलवार को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) ने भुरकुंडा स्थित विजय ज्वेलर्स में हुई डकैती की गंभीर घटना को लेकर झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा और रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को पत्र प्रेषित किया है। पत्र के माध्यम से फेडरेशन ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मामले के शीघ्र उद्भेदन, अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की जल्द बरामदगी की मांग की है। साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर ठोस और प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया गया है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि जिले में लगातार हो रही आपरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.