गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) निर्माण में देरी पर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने एक ठेकेदार कंपनी पर 1.60 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ चेतावनी दी है कि यदि एफओबी का निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं किया गया तो टेंडर को बर्खास्त करने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। जीएमडीए ने करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से चार एफओबी निर्माण का ठेका एक कंपनी को 28 दिसंबर, 2024 को आवंटित किया था। इस कंपनी ने शीतला माता रोड, ओल्ड दिल्ली रोड, गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर एफओबी तैयार करने थे। गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर रहेजा मॉल के सामने एफओबी निर्माण की योजना रद्द हो गई। तीन एफओबी का निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। इन एफओबी का निर्माण 18 महीने के अंदर यानि जून, 2026 तक करना है। अब तक इन ...